सर, मेरे साथ UPI के जरिए धोखाधड़ी हो गई है| मेरे खाते से ₹48,500 निकाल लिए।

सर, मेरे साथ UPI के जरिए धोखाधड़ी हो गई है। किसी व्यक्ति ने खुद को बैंक/कंपनी का कर्मचारी बताकर मुझसे बात की और मेरी जानकारी लेकर मेरे खाते से ₹48,500 निकाल लिए। मुझे बाद में पता चला कि मेरे साथ ठगी हो गई है।

मैंने तुरंत बैंक और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत कर दी है। मेरे पास ट्रांजैक्शन की जानकारी और मोबाइल नंबर भी है जिससे कॉल आई थी।

क्या मेरी रकम वापस मिल सकती है? मुझे अब आगे क्या कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए?